पूर्णिया के वैसा से सुभाष सिंह की रिपोर्ट Purnia News : सीबीआइ बैंक सीएसपी वैसा में बड़े पैमाने पर वित्तीय घालमेल के खिलाफ खाताधारकों ने सोमवार की दोपहर सड़क किया और नारेबाजी की. जाम में शामिल खाताधारक महिला व पुरुषों का आरोप है कि उनका खाते से राशि की निकासी हो गयी और उन्हें पता तक नहीं चला. खाताधारकों के अनुसार घालमेल की राशि का आंकड़ा करोड़ पार कर जा रहा है. वैसा मुख्य सड़क पर जाम से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन भी किया. करीब आधे घंटे बाद एसडीओ, एसडीपीओ और पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की जाएगी.
Purnia News खाताधारकों को पता नहीं, हो गयी खाता से निकासी, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
सीबीआइ बैंक सीएसपी वैसा में बड़े पैमाने पर वित्तीय घालमेल के खिलाफ खाताधारकों ने सोमवार की दोपहर सड़क किया और नारेबाजी की.
