Purnea पूर्णिया में घर से छाता लेकर निकलें, अबतक 35 मिमी बारिश

पूर्णिया में मौसम को लेकर आज सतर्क रहें. अगर सोमवार को आप घर से निकल रहे हैं तो छाता या रैन कोट लेकर निकलें. सोमवार को फिर दिन में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट Purnea News : पूर्णिया में मौसम को लेकर आज सतर्क रहें. अगर सोमवार को आप घर से निकल रहे हैं तो छाता या रैन कोट लेकर निकलें. सोमवार को फिर दिन में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी किया गया है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो आज आसमान में पूरे दिन बादलों का बसेरा बना रहेगा जबकि धूल भरी आंधी के साथ बारिश के भी आसार हैं. मौसम इंडेक्स के मुताबिक आगामी 2 मई तक मौसम का अमूमन यही हाल रहने वाला है. इंडेक्स की मानें तो 28 अप्रैल से तीन दिनों के लिए मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया और आसपास के इलाकों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा जबकि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस बीच पूर्णिया में मौसम का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इधर, पूर्णिया आौर आस पास ओलावृष्टि के साथ पूरी रात बारिश हुई. मौसम इंडेक्स के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 35 मिमी बारिश हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >