Purnea नदी कटाव को रोकने के लिए निरोधक कार्य शुरू

पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड की ताराबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर- 8 टिक्कर खाड़ीटोला में नदी कटाव को लेकर प्रशासन सजग हो गया है.

बायसी(पूर्णिया) से अरविंद कुमार की रिपोर्ट : Punrnea news : पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड की ताराबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर- 8 टिक्कर खाड़ीटोला में नदी कटाव को लेकर प्रशासन सजग हो गया है. कटाव रोकने के लिए जिओ बैग और ईसी बैग का कार्य चल रहा है. साइट पर काम करा रहे मुकेश कुमार ने बताया कि एंटी रोजन योजना के तहत 250 मीटर तक यह कार्य चलेगा. ग्रामीण सुकारू, जवादुल, सद्दाम ,मंसूर एवं जफरुल ने बताया कि वे लोग नदी कटाव से बहुत परेशान हैं. कटाव निरोधक कार्य होने से अब उनलोगों को राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >