बीकोठी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रखंड के औरलाहा पंचायत में बैठक की. बैठक में जिला अध्यक्ष विकास झा ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. बैठक में जिलाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि पार्टी की पहुंच हर घर तक बनावें और आमजन को नीतियों से अवगत कराएं. बैठक में जिला युवा अध्यक्ष इरशाद पूर्णवी, विधानसभा अध्यक्ष सुबलेस मंडल, बीकोठी प्रखंड अध्यक्ष डब्ल्यू कुमार, विकास मंडल, ललन कुमार पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
