PURNIA : सावधान! आज झेलनी पड़ सकती है तेज हवा संग बारिश की बौछार

अहले सुबह से पूर्णिया में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

अहले सुबह से पूर्णिया में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है. आसमान में बादलों का घना बसेरा बना है तो बूंदाबांदी के साथ हवा भी सुकून दे रही है. आसमान का पूरा नजारा बारिश का संकेत दे रहा है जबकि मौसम विभाग ने अगाह भी किया है. कुछ घंटों में में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भी हो सकती है. अगर पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स को देखा जाए तो आज पूरे दिन तेज हवा के साथ बारिश का दौर बना रहेगा जबकि तेज हवा के साथ आंधी की भी संभावना है.पूर्वानुमान की मानें तो आज चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बनने के कारण बिजली कड़कने के साथ तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार भी बताए गये हैं . मौसम विभाग ने कहा है कि इस लिहाज से सचेत रहने की जरुरत है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो जिले में अगले एक सप्ताह तक कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है जबकि लगातार तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >