भवानीपुर में बनेगा आधुनिक कलामंच, विधायक ने किया शिलान्यास

विधायक ने किया शिलान्यास

भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत स्थित बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कलामंच का शिलान्यास रूपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने फीता काटकर किया. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से रूपौली विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में राज्य के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा. विधायक ने कहा कि कलामंच बनने से स्थानीय कलाकारों, युवाओं एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके. कार्यक्रम के दौरान कलामंच के संवेदक गौतम कुमार सिंह ने विधायक को बुके देकर स्वागत किया. इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजय मेहता, हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, जदयू नेता दीपक पटेल, बबलू कुमार, अशोक चौधरी, योगेंद्र साह, आशीष गुप्ता, आशीष कुमार पटेल, अरविंद कुमार, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >