धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र की बिशनपुर पंचायत के सिकराहा वार्ड 13 में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह खुशबू मरांडी अपने घर में खाना बना रही थी. इसी क्रम में आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. करीब 50 हजार की क्षति हुई. विशनपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की.
सिकराहा वार्ड 13 में एक घर जलकर राख
धमदाहा प्रखंड क्षेत्र की बिशनपुर पंचायत के सिकराहा वार्ड 13 में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख
