किराना दुकान से 97 ग्राम गांजा बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

धंधेबाज गिरफ्तार

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भवानीपुर के तेलियारी वार्ड संख्या 10 स्थित एक किराना दुकान से पुलिस ने 97.730 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेलियारी गांव की एक किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान में रखे एक कार्टून से 97.730 ग्राम गांजा बरामद किया गया. मौके से रोशन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. पूछताछ के बाद भवानीपुर थाना कांड संख्या 59/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई हेतु जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >