शिविर में 78 पशुपालकों ने करायी 285 पशुओं की जांच

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के बनियापट्टी गांव में एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर लगायी.

केनगर. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के बनियापट्टी गांव में एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर लगायी. शिविर में केनगर पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ राज किशोर राज, चंपानगर पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ पवन कुमार एवं पशु मोबाइल यूनिट के चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. शिविर में डाॅ राज किशोर राज ने कहा कि सरकार का यह सराहनीय कदम है. जो पशु गर्भधारण नहीं करते हैं, उसका इलाज सूई और दवा द्वारा किया जा सकता है. डाॅ राज किशोर राज ने बताया कि 78 पशुपालकों के कुल 2 85 पशुओं की जांच करने के साथ ही नि:शुल्क दवा भी दी गयी. उन्होंने गौ पालकों को पशुओं को संतुलित आहार, ससमय कृमिनाशक दवा का उपयोग करने, टीकाकरण कराने पर जोर दिया. फोटो. 13 पूर्णिया 23-शिविर में पहुंचे पशुपालक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >