बड़हराकोठी प्रखंड में 67.37 प्रतिशत मतदान

विधानसभा चुनाव

बीकोठी. विधानसभा चुनाव में बड़हराकोठी प्रखंड क्षेत्र में 67.37 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. बड़हराकोठी प्रखंड का 19 पंचायत दो विधानसभा क्षेत्र में बंटा हुआ है.इसमे रुपौली विधानसभा क्षेत्र के तहत 8 पंचायत एवं बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के तहत 11 पंचायत शामिल हैं. रूपौली विधानसभा क्षेत्र संख्या 60 में 66 मतदान केंद्रों पर 55813 मतदाताओं में से 37704 मतदाता यानी 67.55 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं बनमनखी विधानसभा क्षेत्र संख्या 59 में 98 मतदान केंद्र पर कुल 79254 मतदाताओं में से 53296 मतदाता यानी 67.24 प्रतिशत लोगो ने मताधिकार का प्रयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >