घर से 648.6 ग्राम गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

केहाट थाना की पुलिस ने तलाशी के दौरान एक घर से 648.6 ग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

पूर्णिया. केहाट थाना की पुलिस ने तलाशी के दौरान एक घर से 648.6 ग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थाना की पुलिस द्वारा सोमवार को प्रातः गश्ती के क्रम में गिरजा चौक श्रीनगर रोड पर एक व्यक्ति गश्ती दल को देखकर भागते हुए अपने घर में घुस गया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक कुमार, पिता स्व. बनारसी शर्मा, साकिन गिरजा चौक, वार्ड 14, थाना केहाट बताया. इसके बाद व्यक्ति व उसके घर की तलाशी ली गयी, तो तलाशी के क्रम में उसके घर से कुल 648.6 ग्राम गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा को जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस संपूर्ण कार्रवाई में केहाट थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय व सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >