स्नातक नामांकन को आये 59 हजार से अधिक आवेदन

पूर्णिया

पूर्णिया. सीमांचल के 34 कॉलेज में 55 हजार 200 सीटों पर सत्र 2025–2029 में स्नातक में नामांकन के लिए पूर्णिया विवि के समर्थ पोर्टल पर 59,580 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन अप्लाई किया है. बीए ऑनर्स विद रिसर्च में 49,644 आवेदन, बीकॉम ऑनर्स विद रिसर्च में 1,173 आवेदन और बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च में 8,763 आवेदन आये. 26 जून की रात्रि 11:59 बजे तक यह अप्लाई लिया गया. दैनिक आंकड़े के अनुसार 14 जून को1155, 15 जून को 3208, 16 जून को 5104, 17 जून को 5475, 18 जून को 5227, 19 जूनको 4863, 20 जून को 5247, 21 जून को 5905, 22 जून को 5828, 23 जून को 10541, 24 जून को 1324, 25 जून को 1891 और 26 जून को 3,812 आवेदन आये. गौरतलब है कि कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर सफलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाइ समेत नामांकन प्रक्रिया की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. 14 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट की घोषणा और 15 जुलाई से नामांकन शुरू होगा. 28 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षा शुरू हो जाएगी. सीटे रिक्त रहने पर 12 अगस्त को अगली मेरिट लिस्ट जारी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >