लॉज से 53.250 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपी फरार

पुलिस ने मधुबनी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित मीरा रानी लॉज से अलग-अलग ब्रांड के कुल 53.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

पूर्णिया. पुलिस ने मधुबनी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित मीरा रानी लॉज से अलग-अलग ब्रांड के कुल 53.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यरत विशेष मोटरसाइकिल गश्ती दल को इस आशय की सूचना मिली कि उक्त लॉज में विक्रम कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विदेशी शराब का कारोबार करता है. मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने गश्ती दल को मिली सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई करने के लिए जयप्रकाश नगर स्थित मीरा रानी लॉज में छापामारी की. छापामारी के क्रम में लॉज के कमरा संख्या 8 में अलग अलग ब्रांड के कुल मात्रा 53.250 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इसके बाद उक्त विदेशी शराब का विधिवत जप्ती सूची बनायी गयी. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.गश्ती दल में पुअनि परमानंद पासवान,सिपाही रमेश कुमार,अनिल कुमार राजवंशी के अलावा विशेष मोटरसाइकिल दल के विनोद कुमार,मनु कुमार,राकेश कुमार एवं जितेंद्र कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >