एसबीआई आरसेटी में पशुपालन विभाग के 35 अभ्यर्थियों को बकरी पालन का दिया प्रशिक्षण

एसबीआई आरसेटी पूर्णिया

पूर्णिया पूर्व. एसबीआई आरसेटी पूर्णिया में पशुपालन विभाग पूर्णिया की ओर से चिह्नित किए गए 35 अभ्यर्थियों का 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद, जिला अग्रणी प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा एवं आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इस अवसर पर मंच का संचालन आरसेटी संकाय माधव चंद ने किया. सर्वप्रथम जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद ने प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण लेने की प्रतिबद्धता को देखकर खुशी जाहिर की . बकरी पालन करने हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. जिला अग्रणी प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने इस क्षेत्र में उद्यम की असीम संभावनाओं को देखते हुए व्यवस्थित तरीके से इस क्षेत्र में आकर शुरुआत करने हेतु प्रेरित किया. चरणबद्ध तरीके से व्यवसाय को विस्तृत करने का प्रशिक्षुओं से आश्वासन लिया. जिससे कि वह खुद भी आत्मनिर्भर बन सकें और दूसरे के लिए भी रोजगार का सृजन करें.आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने प्रशिक्षण के उपरांत बकरी पालन के क्षेत्र में सफल होने एवं अच्छे परिणाम आने की आशा व्यक्त की. सभी को बकरी पालन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को कहा. समय के साथ इस क्षेत्र में नए-नए तकनीकों का उपयोग करने और मार्केटिंग क्षेत्र में विशेष ध्यान देने पर बल दिया जिससे कि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक मुनाफा हो सके. इस कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के संकाय रजनीकांत, कार्यालय सहायक पप्पू कुमार व दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >