धमदाहा. प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान के बैनर तले अखण्ड ज्योति नेत्र अस्पताल के सौजन्य से धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान परिसर में सोमवार को जनसुराज के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ बी के ठाकुर की ओर से नेत्र शिविर आयोजित की गयी. संस्थान के अध्यक्ष डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि 300 लोगों से अधिक व्यक्ति ने नेत्र जांच करायी. 70 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिसको ऑपरेशन के लिए भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
