मारवाड़ी महिला समिति के कैंप में 21 यूनिट ब्लड का संग्रह

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा की बहनों ने युवा ब्लड सेंटर में श्री कृष्ण सेवा संघ के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन शिविर लगाये.

पूर्णिया. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा की बहनों ने युवा ब्लड सेंटर में श्री कृष्ण सेवा संघ के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन शिविर लगाये. इसमें 21 यूनिट ब्लड संग्रह करके जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित किया गया है. शाखा की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि यह ब्लड डोनेशन शिविर हम लोग कई सालों से लगाते आ रहे हैं क्योंकि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड की जरूरत बनी रहती है. उनको मदद मिल सके, यही महिलाओं का मकसद है. शाखा सदस्य नीतू मोदी ने 13वीं बार ब्लड डोनेट किया है. इसी तरह ज्योति अग्रवाल और संगीता पारीक ने भी ब्लड डोनेट किया. मौके पर डॉक्टर निशा प्रकाश, बबीता डोकानिया, निक्की अग्रवाल, रश्मि गर्ग, सरोज लोहिया, निर्मला पारीक मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >