पिकअप से 17 मवेशी बरामद, चालक समेत पांच गिरफ्तार

17 cattle recovered from pickup

पूर्णिया. चम्पानगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि गुदरी स्थान के पास एक पिकअप गाड़ी के डाला में 17 मवेशी को क्रूरतापूर्वक बांध कर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष चम्पानगर के आदेशानुसार संध्या गश्ती के पदाधिकारी द्वारा गुदरी स्थान पहुंचा गया तो उन्होंने देखा कि गुदरी स्थान पर एक पिकअप गाड़ी लगी हुई है. उसके डाला में मवेशी बंधे हुए हैं. जब पिकअप गाड़ी के चालक एवं अन्य व्यक्तियों से मवेशी के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद पिकअप गाड़ी के चालक के साथ अन्य चार व्यक्तियों को क्रूरतापूर्वक तस्करी करने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >