पूर्णिया विवि व कॉलेजों में पीजी में हुए 1648 नामांकन

पूर्णिया विवि

पूर्णिया. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में सत्र 2025–2027 के लिए परामर्श एवं नामांकन प्रक्रिया रविवार तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं ऑनलाइन समर्थ पोर्टल” के माध्यम से संपादित की गई. समेकित कुल नामांकन 09 नवम्बर तक विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग में 587 व अंगीभूत महाविद्यालयों में 1,061 समेत कुल 1,648 नामांकन हुए. विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागवार नामांकन में वनस्पति विज्ञान 36, रसायन विज्ञान 33, वाणिज्य एवं प्रबंधन 34, अर्थशास्त्र 40, अंग्रेज़ी 35, भूगोल 42, हिन्दी 43, इतिहास 39, गृह विज्ञान 33, मैथिली 1, गणित 37, दर्शनशास्त्र 3,भौतिकी 34, राजनीति विज्ञान 31, मनोविज्ञान 37, संस्कृत 4, समाजशास्त्र 33, उर्दू 14, जंतु विज्ञान 42, कुल नामांकन विश्वविद्यालय विभाग में 587 हुए् उन्होंने बताया कि अररिया कॉलेज में अर्थशास्त्र 15, हिन्दी 17, अंग्रेज़ी 10, संस्कृत 4, उर्दू 10, मनोविज्ञान 15, समाजशास्त्र 13, भूगोल 13, इतिहास 15, राजनीति विज्ञान 16, भौतिकी 10, रसायन विज्ञान 7, वनस्पति विज्ञान 9, गणित 9, जंतु विज्ञान 11 कुल नामांकन 180 हुए. डीएस कॉलेज, कटिहार में अर्थशास्त्र 28, हिन्दी 31, अंग्रेज़ी 28, उर्दू 10, मनोविज्ञान 31, इतिहास 44, राजनीति विज्ञान 36, भौतिकी 15, रसायन विज्ञान 19, वनस्पति विज्ञान 13, गणित 35, जंतु विज्ञान 25, वाणिज्य 31 समेत कुल नामांकन 346 हुए. मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में अर्थशास्त्र 14, हिन्दी 8, अंग्रेज़ी 7, उर्दू 6, दर्शनशास्त्र 3, मनोविज्ञान 11, इतिहास 9, राजनीति विज्ञान 12, भौतिकी 7, रसायन विज्ञान 10, वनस्पति विज्ञान 10, गणित 12, जंतु विज्ञान 12 समेत कुल नामांकन 121 हुए. पूर्णिया कॉलेज में अर्थशास्त्र 31, हिन्दी 33, मैथिली 6, अंग्रेज़ी 31, संस्कृत 4, उर्दू 17, दर्शनशास्त्र 6, राजनीति विज्ञान 31, भौतिकी 17, रसायन विज्ञान 19, वनस्पति विज्ञान 20, गणित 31, जंतु विज्ञान 30, वाणिज्य 34, इतिहास 39 समेत कुल नामांकन 349 हुए. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान 64 समेत कुल नामांकन 64 हुए. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डीएसडब्ल्यू. प्रो अरविंद वर्मा के समन्वय में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार तथा समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर के नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >