पूर्णिया में पहुंची सीएपीएफ की 15 कंपनी

पूर्णिया

पूर्णिया. भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के इरादे से जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि जिले में अब तक 15 कंपनी सीएपीएफ पहुंच चुकी है. सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा वाहन जांच और फ्लैग मार्च का काम लगातार किया जा रहा है. इसके अलावा जिला में अंतर जिला बॉर्डर पर कुल 29 चेक पोस्ट बनाए गए हैं जबकि दालकोला में अंतर राज्यीय चेक पोस्ट पर कुल चार चेक पोस्ट बनाए गए हैं जहां सीएपीएफ को तैनात किया गया है. सभी संदिग्ध लोगों की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक 139 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >