पूर्णिया स्थापना दिवस पर किया पौधा वितरण

पूर्णिया : पूर्णिया स्थापना दिवस के पूर्व सहयोग तरुमित्र के अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने सहयोग प्रांगण में अपने सदस्यों व छात्रों के बीच पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया और पौधे लगाए. इस अवसर पर डॉ अजीत ने कहा कि पूर्ण अरण्य होने के कारण ही अपने जिला का नाम पूर्णिया पड़ा है. […]

पूर्णिया : पूर्णिया स्थापना दिवस के पूर्व सहयोग तरुमित्र के अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने सहयोग प्रांगण में अपने सदस्यों व छात्रों के बीच पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया और पौधे लगाए. इस अवसर पर डॉ अजीत ने कहा कि पूर्ण अरण्य होने के कारण ही अपने जिला का नाम पूर्णिया पड़ा है. ऐसा भी कहा जाता है. जो वर्तमान परिवेश में देखने को नहीं मिल रहा है. इसलिए पुनः पर्यावरण क्षेत्र में अपना-अपना योगदान देकर अधिक पौधा लगाकर पूर्णिया ‌के पूर्ण अरण्य का गौरव लौटाने का कार्य करेंगे.

उन्होंने जिला स्थापना दिवस पर सहयोग सदस्य एवं आम लोगों से अधिक पौधा लगाने का आह्वान किया. डॉ अजित ने 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधे के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >