पूर्णिया में होगा ग्लोबल सीमांचल डेवेलपमेंट सम्मिट 2020 का आगाज, 21 से 23 जनवरी को जुटेंगे देश के कई दिग्गज

पूर्णिया : पूर्णिया में पहली बार ग्लोबल सीमांचल डेवेलपमेंट सम्मिट 2020 का आगाज होगा. आगामी 21 से 23 जनवरी पूरे देश के 20 दिग्गज पूर्णिया ग्लोबल सीमांचल सम्मिट में जुटेंगे. जाने माने फैशन डिजाइनर व मोटिवेशनल स्पीकर नीतीश चंद्रा ने यह जानकारी यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दी. इस मौके पर श्री चंद्रा ने ग्लोबल […]

पूर्णिया : पूर्णिया में पहली बार ग्लोबल सीमांचल डेवेलपमेंट सम्मिट 2020 का आगाज होगा. आगामी 21 से 23 जनवरी पूरे देश के 20 दिग्गज पूर्णिया ग्लोबल सीमांचल सम्मिट में जुटेंगे. जाने माने फैशन डिजाइनर व मोटिवेशनल स्पीकर नीतीश चंद्रा ने यह जानकारी यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दी.

इस मौके पर श्री चंद्रा ने ग्लोबल सीमांचल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आयोजन का मकसद सीमांचल कोसी की ब्रांडिंग, डेवेलपमेंट पर चर्चा और युवाओं को एक बड़े मंच के माध्यम से ऊर्जा प्रदान करना है. श्री चंद्रा ने बताया कि वे पूर्णिया की धरती से ऊर्जा पाकर राज्यों और देशों का भ्रमण पर निकले हुए हैं. वे नारी सम्मान का अलख जगा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि नारी सम्मान हमारे लिए एक सामाजिक लड़ाई है जिसे हर हालत में जीतना है. उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनर का मतलब केवल रैंप पर चलना नहीं होता बल्कि फैशन डिजाइनिंग हमारे व्यवहार, संस्कार, वातावरण, बोलने या हंसने की शालीनता भरी विद्या भी फैशन डिजाइनिंग में आते हैं.
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर दी गयी है. हर दिन 6-8 गेस्ट स्पीकर का आगमन, एक स्पीकर के लिए 40 मिनट का शेड्यूल, हर स्पीकर का 20 मिनट का बीओग्राफीक इंटरव्यू , हर स्पीकर को 10 मिनट सीमांचल, यहां संभावनाएं, युवाओं को संदेश के रूप में अपनी बात रखनी है और आखिरी 10 मिनट सामने बैठे छात्र स्पीकर से सवाल कर पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >