हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में तैनात थे जवान

पूर्णिया : प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही. चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के बाहर बड़ी संख्या में बिहार पुलिस व सेफ के जवानों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा महिला पुलिस की भी तैनाती की गयी थी. सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय सुरक्षा व्यवस्था का मानिटरिंग कर रहे थे. […]

पूर्णिया : प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही. चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के बाहर बड़ी संख्या में बिहार पुलिस व सेफ के जवानों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा महिला पुलिस की भी तैनाती की गयी थी.

सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय सुरक्षा व्यवस्था का मानिटरिंग कर रहे थे. हवाई अड्डा के आसपास के इलाकों में पुलिस की सादे लिवास में तैनाती की गयी थी जबकि हवाई अड्डा गेट के बाहर रेपिड एक्सन फोर्स के जवानों को लगाया गया था.
सुरक्षा के मद्देनजर सदर अस्पताल के इमरजेन्सी वार्ड के बाहर पुलिस बलों की तैनाती की गयी. चूनापुर मोड़, बनभाग चौक, भुटहा मोड़ पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >