सर्द हवाओं ने दिलाया ठंड का एहसास अभी और लुढ़केगा न्यूनतम तापमान

पूर्णिया : सर्द हवाओं ने अब पूर्णिया में ठंड का अहसास दिलाना शुरू कर दिया है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड भी बढ़ गयी है. बुधवार को इस सीजन में पहली दफे लोगों को कनकनी महसूस हुई और सबने गर्म कपड़ों का धारण किया. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल ठंड का […]

पूर्णिया : सर्द हवाओं ने अब पूर्णिया में ठंड का अहसास दिलाना शुरू कर दिया है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड भी बढ़ गयी है. बुधवार को इस सीजन में पहली दफे लोगों को कनकनी महसूस हुई और सबने गर्म कपड़ों का धारण किया. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल ठंड का दौर अभी लगातार जारी रहेगा. इस वर्ष ठंड अधिक पड़ने की संभावना भी बतायी गयी. बुधवार को मौसम का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार के सुबह में कुहासा छाए रहने का अनुमान है और आंशिक रूप से बादल भी रहेंगे. बुधवार को धूप खिली थी पर सर्द हवा सुबह से ही चल रही थी. शाम होते-होते इसका असर बढ़ गया और लोगों को कनकनी महसूस हुई.
इधर, ठंड बढ़ जाने से शाम होने के बाद सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है. शाम में सात बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. इधर, बुधवार से कई घरों में अलाव का जुगाड़ होने लगा है. बुधवार की सुबह पहली दफा ठंड के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी महसूस हुई और दफ्तर जाने वाले लोग भी टोपी-मफलर और स्वेटर में नजर आने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >