कड़ी धूप पर भारी पड़ा पुरवैया का जोश गर्मी से थोड़ी राहत पर दिन भर रहा उमस

पूर्णिया : भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है पर बुधवार को कड़ी धूप पर पुरवैया का जोश भारी पड़ गया. हालांकि इससे गर्मी का अहसास कुछ कम हुआ पर उमस से लोग हलकान रहे. वैसे, मौसम का अधिकतम तापमान भी 2 डिसे. तक नीचे आया. बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 एवं न्यूनतम […]

पूर्णिया : भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है पर बुधवार को कड़ी धूप पर पुरवैया का जोश भारी पड़ गया. हालांकि इससे गर्मी का अहसास कुछ कम हुआ पर उमस से लोग हलकान रहे. वैसे, मौसम का अधिकतम तापमान भी 2 डिसे. तक नीचे आया.

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 एवं न्यूनतम तापमान 27.8 डिसे. रिकार्ड किया गया. इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 एवं न्यूनतम तापमान 27.6 डिसे. था. मौसमविदों की मानें तो बारिश के लिए अभी कोई सिस्टम नहीं बन पा रहा है जिससे मौसम लगातार ड्राइ रह रहा है.
बुधवार की सुबह से सूरज के तेवर कड़े थे जिससे लोगों को दिन की गर्मी का अहसास भी उसी समय हो गया था. दिन भर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका से लोगों ने बाजार का काम दस बजे से पहले निबटा लिया.
दस बजे के बाद तो धूप इतनी कड़ी हो गई कि घर से बाहर निकलते ही देह झुलसानेवाली गर्मी का अहसास हुआ. एकबारगी लोग सहम गये क्योंकि बिजली होने का कोई फायदा नहीं था. पर इसी बीच पुरवैया के झोंके आने शुरू हुए जिससे लोगों को राहत मिली.
हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल नजर आये पर कड़ी धूप में वे विलुप्त भी हो गये. कड़ी धूप का तेवर लगातार बना रहा पर पुरवैया भी लगातार चलती रही. इस कारण जो लोग घर से बाहर निकले थे उन पर कड़ी धूप बेअसर रही. नतीजतन सड़कों और बाजारों की चहल-पहल पर भी इसका बहुत असर नहीं पड़ा. दिन भर सड़कों पर ट्रैफिक जारी रहा.
वैसे, इस धूप का असर घरों में ज्यादा हुआ जहां दिन भर उमस बनी रही जिससे लोग काफी हलकान रहे क्योंकि बिजली कट का खेल दिन भर चलता रहा. इधर, मौसम विभाग की मानें तो सिस्टम नहीं बन पाने के कारण अभी गंभीर बारिश की गुंजाइश नहीं बन रही है पर कहीं फुहार तो कहीं रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >