पूर्णिया/धमदाहा : गल्ला व्यवसायी को गोली मार 43 लाख रुपये लूटे

पूर्णिया/धमदाहा : अपराधियों ने सोमवार की शाम 6.30 बजे पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाइवे पर मीरगंज व धमदाहा के बीच में नहर के पास गल्ला व्यवसायी को गोली मारकर करीब 43 लाख रुपये लूट लिये. घायल व्यवसायी भवानीपुर के निवासी झकसु साह के जबड़े में गोली लगी है. पुलिस ने लूट की बात स्वीकार की है, लेकिन […]

पूर्णिया/धमदाहा : अपराधियों ने सोमवार की शाम 6.30 बजे पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाइवे पर मीरगंज व धमदाहा के बीच में नहर के पास गल्ला व्यवसायी को गोली मारकर करीब 43 लाख रुपये लूट लिये. घायल व्यवसायी भवानीपुर के निवासी झकसु साह के जबड़े में गोली लगी है. पुलिस ने लूट की बात स्वीकार की है, लेकिन 43 लाख लूटे जाने पर संदेह जताया है.
एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि उन्हें मात्र पांच लाख रुपये की लूट की सूचना मिली है. इधर, अस्पताल में भर्ती व्यवसायी ने बताया कि वे पूर्णिया के एक्सिस बैंक गये थे. वहां से उसने 33 लाख तथा मामा ने नौ लाख 90 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद दोनों स्कॉर्पियो से लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही गाड़ी ने ओवरटेक कर व्यवसायी की गाड़ी रोक दी. इसके बाद बोलेरो में सवार छह-सात की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रुपये लूट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >