मदरसा शिक्षक को घायल कर एक लाख रुपये छीने

पूर्णिया : शहर के सदर थानान्तर्गत गुंडा चौक के समीप अपराधियों ने एक मदरसा शिक्षक को घायल कर 1 लाख 19 हजार रुपये छीन लिए. मदरसा शिक्षक मो. शाहजहां ने इस संबंध में सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमि8की में उन्होंने कहा है कि वे कसबा के बरेटा से रुपये लेकर बुधवार […]

पूर्णिया : शहर के सदर थानान्तर्गत गुंडा चौक के समीप अपराधियों ने एक मदरसा शिक्षक को घायल कर 1 लाख 19 हजार रुपये छीन लिए. मदरसा शिक्षक मो. शाहजहां ने इस संबंध में सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमि8की में उन्होंने कहा है कि वे कसबा के बरेटा से रुपये लेकर बुधवार की दोपहर चालान के लिए पूर्णिया जा रहे थे. सभी रुपये फोकानिया के थे जिसका चालान जमा करना था.
उन्होंने कहा है कि जैसे ही वे गुलाबबाग के गुंडा चौक के पास पहुंचे अपराधियों ने घेर कर मोटरसायकिल से खींच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. उनलोगों ने थ्रीनट के बट से सिर पर वार किया जिससे वे घायल हो गये. इस दौरान हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी रुपये लेकर भाग गये. प्राथमिकी में छीनतई करने वालों के नाम भी दिये हैं और कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >