बिजली आपूर्ति को ले पेड़ों की टहनी कटवा रहे जेई को फॉरेस्ट टीम ने पकड़ा

बनमनखी : बुधवार को एनएच 107 के किनारे कोल्ड स्टोरेज के समीप 11 हजार बिजली लाइन पर गिरे पेड़ की टहनी को कटवा रहे कनीय अभियंता सीताराम प्रजापति को फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी गलतफहमी के कारण पकड़ कर पूर्णिया लेकर चले गये . बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पूर्णिया में छोड़ दिया गया. […]

बनमनखी : बुधवार को एनएच 107 के किनारे कोल्ड स्टोरेज के समीप 11 हजार बिजली लाइन पर गिरे पेड़ की टहनी को कटवा रहे कनीय अभियंता सीताराम प्रजापति को फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी गलतफहमी के कारण पकड़ कर पूर्णिया लेकर चले गये .

बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पूर्णिया में छोड़ दिया गया. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात को आयी अंधी तूफान के कारण ग्यारह हजार तार पर वृक्ष की टहनी गिर गयी थी.इससे बनमनखी सहित आसपास के इलाके में बिजली बाधित थी.
तार पर गिरी टहनी को हटाने के लिए कनीय अभियंता सीताराम प्रजापति के साथ मानव बल को भेजा गया था. वह वहां पर बिजली तार पर गिरे टहनी को कटवा रहे थे. इसी दौरान वन विभाग के अधिकारी अचानक वहां पहुंचे और पैर काटने के आरोप लगाकर कनीय अभियंता सीताराम प्रजापति को अपने वाहन में बैठा लिया और सीधा पूर्णिया लेकर चले गये.
बाद में जब दूरभाष पर घटना की सच्चाई बतायी गयी तो कनीय अभियंता को पूर्णिया में छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि समय पर तार से टहनी नहीं हटने के कारण बनमनखी में घंटों बिजली बाधित रही. घंटों बिजली बाधित रहने के कारण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश फेल गया. इसका आक्रोश बिजली विभाग झेलना पड़ा. देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >