एक सप्ताह के दौरान हत्या की दूसरी घटना से दहशत

पूर्णिया : पूर्णिया शहर में पिछले एक सप्ताह के दौरान हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है. लगातार इन दो घटनाओं से आमलोग सकते में हैं. हालांकि दोनों हत्या की पीछे आपसी रंजिश बतायी जा रही है लेकिन आम अवाम पुलिसिंग पर भी सवाल उठाने लगे हैं. गत 9 मार्च को गुलाबबाग स्थित हांसदा रोड […]

पूर्णिया : पूर्णिया शहर में पिछले एक सप्ताह के दौरान हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है. लगातार इन दो घटनाओं से आमलोग सकते में हैं. हालांकि दोनों हत्या की पीछे आपसी रंजिश बतायी जा रही है लेकिन आम अवाम पुलिसिंग पर भी सवाल उठाने लगे हैं. गत 9 मार्च को गुलाबबाग स्थित हांसदा रोड में सरेशाम वकील यादव नामक एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी.

पेशे से प्रॉपर्टी डीलर वकील यादव को अपराधियों ने उसके घर के सामने ही कनपटी में गोल मार फरार हो गये. अभी इस घटना को पुलिस सुलझा भी नहीं पायी थी कि दूसरी घटना हो गयी. मृतक नवल किशोर यादव के परिजनों का आरोप है कि 08 दिन पूर्व कोरठबाड़ी के मो सगीर ने गोली मारने की धमकी दी थी.
इसके बावजूद आरोपित को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. मृतक का छोटा भाई नीरज ने बताया कि कोरठबाड़ी का रहने वाला किराना दुकानदार मो. शगीर ने उनके बड़े भाई से 1.85 लाख रुपये उधार लिये थे. उनका भाई उधार में लिये गये रुपये को लौटाने के लिए तगादा कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था.
बात इस हद तक बढ़ गयी कि उसने गोली मारने की धमकी दे डाली. मामला केहाट थाना पहुंचा. इस संबंध में मो शगीर के खिलाफ 10 मार्च को थाने में आवेदन देकर सनहा भी दर्ज कराया गया था. सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है.
अगले सप्ताह घर में बजनी थी शादी की शहनाई, छा गया मातम
किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में अगले सप्ताह शादी की शहनाई बजनेवाली थी वहां शादी की जगह मातमी शहनाई बजने लगेगी. बेटे की मौत से मर्माहत मां ललिता देवी ने बताया कि 21 अप्रैल को उनके बड़े बेटे नवल किशोर की शादी होनेवाली थी.
वह शादी के लिए तैयार भी नहीं था. छोटे बेटे की पहले ही शादी हो जाने के बाद उसे शादी के लिए किसी तरह राजी किया था. घर में उसकी शादी की तैयारी भी चल रही थी.
दो -चार दिन में मेहमान आने वाले भी थे. शादी की वजह से मकान का काम भी तेजी से चल रहा था लेकिन सबकुछ एक झटके में सारे अरमान चकनाचूर हो गये. यह कहकर वह फफक-फफक कर रोने लगी. वह कहती है कि उनका एक मात्र देखभाल करने वाला पुत्र दुनिया छोड़ चला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >