मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं

पूर्णिया : जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने आगामी लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को दिया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर 9 मार्च तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. डीएम ने […]

पूर्णिया : जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने आगामी लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को दिया है.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर 9 मार्च तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. डीएम ने मतदान केंद्र से संबंधित मूलभूत सुविधा उपलब्ध करा देने की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया है.
उन्होंने आइटी से संबंधित कार्य इएमएस, सीबीआइजीआइएल आदि में मतदान केंद्र का नाम एवं स्थान एनजीआरएस पोटल से लिया जाएगा. इसके लिए पूर्व मे भी मतदान केन्द्र के नाम व स्थान अपडेट करने का निर्देश दिए गये थे. इसके बावजूद अब तक अपडेट नहीं किए जाने पर डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को यथाशीघ्र जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >