तालाब में डूबने से 12 वर्षीया किशोरी की मौत

महथौर पंचायत

डगरूआ. थाना के क्षेत्र महथौर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 12 में गांव के तालाब में डूबने से 12 वर्षीया एक किशोरी की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर 1 बजे की बतायी जाती है. मृतका की पहचान महथौर गांव के स्व रामकिशुन सरवरिया की बेटी सुमन कुमारी के रूप में की गयी.ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आठ दस बच्चों की टोली समीप के तालाब में स्नान करने गयी थी.वहीं नहाने के क्रम मृतका सुमन गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. अन्य बच्चों के चीखने चिल्लाने पर परिजन व ग्रामीण तालाब के समीप पहुंचे जहां पानी के अंदर जाकर डूब रही बच्ची को खोजने लगे. कुछ देर बाद मृतका सुमन के शव को बरामद किया गया.सूचना पाकर डगरूआ थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सदल घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया.ग्रामीण दीपक कुमार मंडल,सुनील शर्मा,विद्यानंद मंडल,मनोज मंडल आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया और सामाजिक स्तर से पीड़ित परिवार को सहायता करने की बात कही. फोटो. 1 पूर्णिया 17- किशोरी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >