डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के रोस्टर में किया जा रहा बदलाव

पूर्णिया : सिविल सर्जन डॉ केएम पूर्वे के निर्देश पर सदर अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर में बदलाव किया जा रहा है.अस्पताल अधीक्षक डॉ जीके घोष इसे बदलने की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं. जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप व नाराजगी देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि सिविल सर्जन ने एक ही स्थान […]

पूर्णिया : सिविल सर्जन डॉ केएम पूर्वे के निर्देश पर सदर अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर में बदलाव किया जा रहा है.अस्पताल अधीक्षक डॉ जीके घोष इसे बदलने की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं. जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप व नाराजगी देखने को मिल रहा है.

गौरतलब है कि सिविल सर्जन ने एक ही स्थान पर लंबे समय से ड्यूटी पर बने हुए डॉक्टरों को अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर में नये सिरे से बदलाव करने का आदेश अस्पताल अधीक्षक को दिया था.
ड्यूटी रोस्टर में बदलाव को लेकर सदर अस्पताल के कई डॉक्टरों व कर्मियों में नाराजगी देखने को मिल रही है. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ पूर्वे ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था को अधिक से अधिक व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ड्यूटी रोस्टर में बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक ही स्थान व समय पर लंबे समय से रहने के कारण उबन सी आने लगती है. इस ऊबन को समाप्त करने के लिए मामूली उलट फेर किया जा रहा है. ऐसा करने से नये स्थान व समय पर डॉक्टर एवं कर्मी खुद को तरोताजा महसूस करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >