माॅनसून की पहली बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ

पूर्णिया : करीब एक महीने तक आसमान से आग बरसने के बाद आखिरकार माॅनसून ने सीमांचल में दस्तक दी और मौसम का मिजाज भी बदला. मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे तपती धरती को सुकून मिला तो भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग भी माॅनसून की पहली बारिश का भींग-भींग कर लुत्फ उठाया. हालांकि […]

पूर्णिया : करीब एक महीने तक आसमान से आग बरसने के बाद आखिरकार माॅनसून ने सीमांचल में दस्तक दी और मौसम का मिजाज भी बदला. मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे तपती धरती को सुकून मिला तो भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग भी माॅनसून की पहली बारिश का भींग-भींग कर लुत्फ उठाया. हालांकि सोमवार की सुबह आसमान में कहीं-कहीं बादल दिख रहे थे, पर उमस इस कदर था कि लोग सुबह से ही बेचैन हो रहे थे. मगर दोपहर होते-होते बारिश का झोंका आया और चला गया.

इससे इतना फायदा जरूर हुआ कि बारिश से मौसम खुशगवार हुआ. लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई. मंगलवार की सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा और देखते-देखते झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश की बड़ी-बड़ी बूंद को देखते ही गर्मी से परेशान कई लोग घरों से बाहर आ गये और भींग-भींग कर लुत्फ उठाया. सड़क पर आते-जाते लोगों ने भी इस बारिश से बचने के लिए छतरी का सहारा नहीं लिया और भींगते हुए टहलते रहे. मंगलवार को 2.91 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई. वैसे दोपहर में कड़ी धूप ने माहौल में ऊमस भर दिया पर लोग इस उम्मीद से काम करते रहे कि देर शाम तक फिर माॅनसूनी बारिश की बौछार होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >