PURNIA : मोबाइल छिनतई की गुत्थी सुलझाने में पूर्णिया पुलिस ने बरामद किये चोरी के 100 मोबाइल, पांच गिरफ्तार
छापामारी दल ने केहाट थाना कांड सं.395/25 में छीने गये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु छापेमारी कर घटना के मुख्य अभियुक्त अरशद आलम को छीना हुआ 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया.
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :
पूर्णिया शहर में लगातार हो रही मोबाइल छिनतई की घटना को देखते हुए छिनतई की रोकथाम एवं मोबाइल की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया था. गठित विशेष छापामारी दल ने केहाट थाना कांड सं.395/25 में छीने गये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु छापेमारी कर घटना के मुख्य अभियुक्त अरशद आलम को छीना हुआ 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 25 मोबाइल, 02 टैब एवं 85 खुला हुआ मोबाइल के साथ नवनीत किशोर उर्फ गोलू कुमार एवं 03 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्तों में अरशद आलम, उम्र 21 वर्ष, सा. मुर्गी फॉर्म, थाना केहाट, जिला पूर्णिया, हातिम, उम्र 20 वर्ष, सा. हाउसिंग कॉलोनी, थाना केहाट, जिला पूर्णिया, शोएब, उम्र 19 वर्ष, सा. थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया, संजय कुमार, उम्र 21 वर्ष, सा. आदर्श नगर नया टोला, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया, नवनीत किशोर, उम्र 32 वर्ष, , सा. शारदा नगर, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया शामिल हैं. छापामारी दल में बिहार पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 ज्योति शंकर,,. पुअनि राजनंदनी सिन्हा, प्रभारी फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी, पुअनि अरुण कुमार झा, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी, सअनि आलोक चौधरी, फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी, पीटीसी मो. मुस्ताक आलम, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी, 6. सि./843 सूरज कुमार, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी, 7. चालक सि./59 मो. सलाम, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी शामिल थे.