काझा चौक पर बाइक की डिक्की से उड़ाये 1.50 लाख

कृत्यानंदनगर थानाक्षेत्र

केनगर. कृत्यानंदनगर थानाक्षेत्र के काझा चौक पर एक कपड़े की दुकान के पास लगी बाइक की डिक्की से एक अज्ञात चोर ने एक लाख 50 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित बाइक ऑनर संतोष शर्मा काझा पंचायत वार्ड संख्या 10 हनुमान नगर निवासी फुलेश्वर मिस्त्री के पुत्र बताये गये. उन्होंने बैंक शाखा काझा से दिन के करीब चार बजे एक लाख 50 हजार रुपये निकासी की.छोटे हैंडबैग में रुपये लेकर अपनी बाइक की डिक्की में रखा तथा काझा चौक पर ही एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर कपड़े खरीदने लगे. बताया गया कि इसी बीच कुछ ही मिनट के अंदर चेहरे पर गमछा लपेटे एक अज्ञात व्यक्ति आया और अपनी चाबी से बाइक की डिक्की खोल कर एक लाख 50 हजार रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गया. काझा चौक की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गयी है .पीड़ित ने घटना को लेकर अज्ञात के विरूद्ध केनगर थाना में आवेदन दे दिया है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है. फोटो -29 पूर्णिया 21- सीसीटीवी फुटेज में कैद शातिर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >