PU Student Union Election: पटना कॉलेज में दो गुटों के बीच फायरिंग, देखिए घटना से जुड़ी Live video

PU Student Union Election का मतदान खत्म होने से पहले पटना कॉलेज के पास जैक्सन हॉस्टल के सामने दो गुट आपस में भिड़ गए. कहा जा रहा है कि दोनों ओर से पांच राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है.

PU Student Union Election का मतदान खत्म होने से पहले पटना कॉलेज के पास जैक्सन हॉस्टल के सामने दो गुट आपस में भिड़ गए. कहा जा रहा है कि दोनों ओर से पांच राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है. चुनाव संपन्न कराने गए रिटर्निंग ऑफिसर (returning officer) पर भी छात्रों की ओर से हमला करने की सूचना है. कहा जा रहा है कि वे लोग भागकर किसी प्रकार से अपनी जान बचाया है.


पत्रकारों को भी बनाया निशाना

हंगाम कर रहे छात्रों ने चुनाव कवरेज करने गए पत्रकारों को भी अपना निशाना बनाया है.पुलिस के सामने ही हंगामा कर रहे छात्रों ने प्रभात खबर के पत्रकार मधुरेश के पॉकेट से मोबाइल फोन छिनकर तोड़ दिया वहीं प्रभात खबर के फोटोग्राफर सरोज का कैमरा तोड़ दिया है. इस घटना की पुष्टि करते हुए टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि दो गुटों में पथराव और मारपीट भी हुई है. तीन- चार राउंड फायरिंग की भी उन्होंने पुष्टि की है. मामला दिन के 2:00 बजे के आस पास की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >