बिहार में घर बनाने के लिए 30 दिनों के अंदर मिलेगी जमीन, ऐसा नहीं होने पर 1 लाख देगी सरकार

Pradhan Mantri Awas Yojana: बिहार के भूमिहीन परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों को जमीन उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसा नहीं होने पर बिहार सरकार की ओर से उन्हें जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी.

Pradhan Mantri Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बनाने का इंतजार कर रहे भूमिहीन परिवारों के लिए जरूरी खबर है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र भूमिहीन लाभुकों को 15 से 30 दिनों के अंदर घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराया जाए.

इस पहल के तहत करीब 11 हजार भूमिहीन लाभुकों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जानी है. सरकार की कोशिश है कि पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने में जमीन की समस्या आड़े न आए.

जमीन नहीं मिली तो क्या होगा?

सबसे खास बात यह है कि अगर किसी पात्र लाभुक के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. नियम के अनुसार जमीन खरीदने के लिए लाभुक को एक लाख रुपये दिए जाएंगे. इस तरह से पात्र परिवारों को समय पर घर बनाने के लिए जमीन मिल सके, इसके लिए तैयारी कर ली गई है. मंत्री ने अधिकारियों से फेज वाइज कार्य योजना तैयार कर निर्धारित समय में पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा है.

49 लाख से ज्यादा आवासों का मिला लक्ष्य

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक बड़े स्तर पर आवासों का निर्माण कराया गया है. मंत्री के अनुसार, साल 2016 से अब तक राज्य को करीब 49 लाख 16 हजार आवासों का लक्ष्य मिला है. इनमें लगभग 43 लाख आवास पूरे हो चुके हैं, जबकि करीब 6 लाख आवासों को पूरा कराने की कोशिश की जा रही है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सर्वे में क्या कुछ आया सामने?

जानकारी के मुताबिक, इस योजना के सर्वेक्षण में एक और महत्वपूर्ण आंकड़ा सामने आया है. सर्वे में एक करोड़ चार लाख 90 हजार से अधिक नाम दर्ज हुए हैं. लेकिन पात्र लाभुकों की संख्या कुछ और ही बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पात्र लाभुक लगभग 62 से 63 लाख है. इस बड़े अंतर को गंभीरता से लिया गया है. साथ अधिकारियों को मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

11.18 लाख नए आवास बनाने पर जोर

आने वाले वित्तीय वर्ष में भी आवास निर्माण पर जोर रहेगा. बिहार को 2026-27 के लिए 11 लाख 18 हजार 937 नए आवासों का लक्ष्य मिला है. इसके अलावा वीबी-जी राम जी योजना के जरिए ग्रामीण इलाकों में स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है. ऐसे में भूमिहीन पात्र परिवारों के लिए आने वाले दिनों में जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अहम होगी.

Also Read:Chhath-Diwali Special Train: बिहार के लिए दिवाली-छठ पर 3 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला, जानिए टाइमिंग और रूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >