पीएम सूर्य घर योजना: बिहार के 25000 परिवारों को मिली सोलर योजना सब्सिडी, 98 हजार रुपये तक का मिलेगा फायदा

PM Surya Ghar Yojana: बिहार के 25 हजार लाभार्थियों को पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी दी गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के दौरान रुपये ट्रांसफर किए. पीएम सूर्य घर योजना के तहत 98 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है.

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहार में मिशन मोड में घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं. ऐसे में मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी ने इस योजना को लेकर 25 हजार लोगों को सब्सिडी दी. पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान रूफटॉप सोलर लगाने वाले लाभार्थियों को रुपये ट्रांसफर किए गए. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजय यादव भी मौजूद रहे.

सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी किया

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ भी किया. इतना ही नहीं, सोलर पैनल लगाए जाने पर इसके फायदे और उपयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से सोलर रथों को रवाना भी किया. इसके अलावा सीएम सम्राट चौधरी ने ‘सेवा सेतु कैंप’ का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की.

केंद्र सरकार दे रही इतनी सब्सिडी

केंद्र सरकार की तरफ से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाए जाने पर सब्सिडी दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, एक किलोवाट के सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या फिर उससे ज्याद क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है.

इस तरह होगा 98 हजार तक का फायदा

इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के अलावा बिहार सरकार भी अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है. बिहार सरकार की ओर से 1.1 किलोवाट क्षमता पर 10 हजार रुपये और तीन किलोवाट तक की क्षमता पर अधिकतम 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी. इस तरह से केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी को मिलाकर सोलर पैनल लगवाने पर लाभार्थी को 98 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है. सरकार के इस पहल का उद्देश्य लोगों से बिजली बिल के बोझ को कम करना है.

Also Read: नंदन यादव एनकाउंटर मामला: मांझी ने तेजस्वी पर बोला हमला तो बहन रोहिणी भड़कीं, बोलीं- मानसिक संतुलन डगमगा चुका है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >