कोसी-सीमांचल के कई जिलों में किसानों की रुक सकती है 2000 की किस्त, इन 3 शर्तों को पूरा करना जरूरी

PM-Kisan Samman Nidhi: भागलपुर, बांका समेत कोसी-सीमांचल के किसानों से जुड़ी जरूरी खबर है. किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. इससे पहले किसानों को हर हाल में तीन शर्तों को पूरा करने की अपील की गई है. ऐसा नहीं करने पर आगामी किस्त रुक सकती है.

PM-Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की राशि दी जाती है. जल्द ही अगली किस्त भी आने वाले है, जिसके लिए प्रशासनिक तौर पर तैयारी तेज कर दी गई है. बिहार के कोसी-सीमांचल के जिलों में रहने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर है.

क्या है सरकार का उद्देश्य?

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर, मुंगेर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा समेत कई जिलों में जो किसान छूटे हुए हैं, उनके डेटा में सुधार और वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी किसान इस योजना का लाभा पाने से ना छूटे.

बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता

कोसी-सीमांचल के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. दियारा और तटीय इलाकों में पानी भर जाने के कारण किसानों को फसल का भी नुकसान हुआ है. ऐसे में सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और यह तय किया गया है कि बाढ़ पीड़ित और सीमांत किसानों को बिना किसी देरी और रुकावट के योजना की राशि पहुंचाई जाए.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन 3 शर्तों को पूरा करना अनिवार्य

किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए 3 शर्तों को मानना जरूरी है. कृषि विभाग की ओर से यह क्लियर किया गया है कि ऐसा नहीं होने पर उनके अकाउंट में रुपये ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे. यानी योजना का लाभ किसान नहीं ले सकेंगे. इसके लिए जो प्रक्रिया अनिवार्य है, वह है-

  • e-KYC होना अनिवार्य- हर हाल में जितने भी किसान रजिस्टर्ड हैं, उनका बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित e-KYC होना जरूरी है. किसान आसानी से अपने पास के सीएससी (CSC) वसुधा केंद्र पर जाकर e-KYC करा सकते हैं.
  • भू-सत्यापन (Land Seeding) अनिवार्य- किसानों के लिए भू-सत्यापन होना बेहद जरूरी है. यह स्पष्ट किया गया है कि किसान के नाम पर जो जमीन है, उसका चालू दस्तावेज (दाखिल/खारिज, जमाबंदी आदि) का पो्रटल पर सत्यापन होना जरूरी है.
  • बैंक अकाउंट और आधार-NPCI लिंकिंग- किसानों का बैंक अकाउंट और NPCI) से डीबीटी इनेबल्ड होना अनिवार्य है. ऐसा नहीं होने पर अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे.

किसान खुद चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

जानकारी के मुताबिक, इन शर्तों को पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही कैंप लगाकर भी किसानों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है. किसानों से लगातार यह अपील की जा रही है कि किसी भी बिचौलिए के बहकावे में ना आएं. किसान खुद ही योजना के आधिकारिक पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि ये सभी शर्तें पूरी गई हैं या फिर नहीं. अगर नहीं है तो संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी या फिर किसान सलाहकार से मदद लेकर दस्तावेज सही करा सकते हैं.

Also Read: Chhath-Diwali Special Train: यात्रियों को राहत: बिहार आने वालों के लिए चलाई जायेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और टाइम टेबल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >