ओमिक्रोन वेरिएंट से पीड़ित देशों से आने वाले लोग किये जायेंगे कोरेंटिन, बिहार सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश

corona virus अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से बिहार आने वालों की विशेष तौर पर जांच करायी जायेगी. वहीं, ओमिक्रोन वेरिएंट से पीड़ित देशों से आने वाले लोगों को कोरेंटिन किया जायेगा.

राज्य सरकार ने एक से 15 दिसंबर 2021 तक के लिए अनलॉक-11 से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. ये निर्देश मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की हुई बैठक के बाद जारी किये गये हैं. इसमें तमाम पाबंदियां और छूटें पिछली बार की तरह ही जारी रखी गयी हैं. कोई नयी पाबंदी नहीं लगायी गयी है, लेकिन एहतियातन सतर्कता बढ़ाते हुए कुछ अहम निर्देश जारी किये गये हैं. इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से बिहार आने वालों की विशेष तौर पर जांच करायी जायेगी. वहीं, ओमिक्रोन वेरिएंट से पीड़ित देशों से आने वाले लोगों को कोरेंटिन किया जायेगा.

केंद्र सरकार ने हाल में वि देश से आये बिहार के जिन यात्रियों की सूची भेजी है, उन्हें दो दिनों में ट्रैक करके जांच करायी जायेगी और पॉजिटिव पाये जाने पर उन्हें आइसोलेट किया जायेगा. विमान से यात्रा करने वाले सभी लोगाें की अनिवार्य रूप से जांच करायी जायेगी. इससे वैसे व्यक्ति मुक्त रहेंगे, जिनके पास पिछले 72 घंटे की आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट होगी.

जांच व टीकाकरण की रफ्तार तेज रखने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि कोरोना की जांच संख्या में कमी नहीं हो और दो लाख से अधिक जांच प्रतिदिन होते रहनी चाहिए. टीकाकरण की रफ्तार को भी जारी रखना है. सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन और आइसीयू के उपलब्धता की फिर से समीक्षा की जाये. यह भी सुनिश्चित किया जाये कि प्रशिक्षित तकनीकी कर्मी तैयार हालत में हों. आम लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग बनाये रखने की जरूरत है. निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाये.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >