युवक ने पिता को वीडियो कॉल कर कहा- मैं आत्महत्या कर रहा हूं और लटक गया

अनीसाबाद के पुलिस काॅलोनी पहाड़पुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पटना:

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद के पुलिस काॅलोनी पहाड़पुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है. 29 साल के निहाल कुमार ने अपने दोस्त के कमरे में फांसी लगा ली. निहाल के पिता महेंद्र सिंह किराना दुकान चलाते हैं. निहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था. घटना की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस कमरे की छानबीन की लेकिन कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस निहाल के मोबाइल को जब्त कर ली है और जांच कर रही है. बताया गया कि निहाल कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. जिस समय वह दोस्त के कमरे पर पहुंचा उस वक्त उसका दोस्त वहां नहीं था. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की. थानेदार प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक वीडियो कॉल कर पिता से बात किया और उसके बाद सुसाइड कर लिया. महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे ने उन्हें वीडियो कॉल किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. पिता ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद वह कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया. पिता अन्य परिजनों के साथ भागे-भागे निहाल के दोस्त के कमरे पर पहुंचे. दरवाजा अंदर से बंद था. धक्का देकर दरवाजा तोड़ा गया लेकिन तब तक निहाल की मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >