IIT Patna Theft Arrest: आईआईटी अमहारा थाना पुलिस ने आईआईटी पटना परिसर में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई लाइट भी बरामद कर ली है.
रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमहारा निवासी नितेश कुमार, पिता कन्हाई पासवान, के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार राज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आईआईटी पटना परिसर से लाइट चोरी की जा रही है. सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया.
चोरी की लाइट बरामद
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से चोरी की गई लाइट बरामद हुई. बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या उसके साथ किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है.
अपराधियों पर कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
