मोकामा में वाहन की ठोकर से युवक की गयी जान

मोर में अज्ञात वाहन की ठोकर से 35 वर्षीय रामानुज सिंह की जान चली गयी.

मोकामा. मोकामा थाना क्षेत्र के मोर में अज्ञात वाहन की ठोकर से 35 वर्षीय रामानुज सिंह की जान चली गयी. यह हादसा रविवार की देर रात में हुआ. मृत युवक मोर गांव का ही निवासी था. मिली जानकारी के मुताबिक रामानुज मोर एनएच 31 किनारे होटल में भोजन कर घर जा रहा था. इस दौरान किसी वाहन की ठोकर से सड़क किनारे झाड़ी में चला गया. सोमवार की सुबह झाड़ी में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी गयी. अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथ और सिर में गंभीर चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. वहीं मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >