Tejashwi Yadav : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पहुंचे और BPSC TRE अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया. उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि इस लड़ाई में वे उनके साथ हैं. तेजस्वी ने कहा कि आप चलिए, हम लाठी खाने के लिए भी तैयार हैं. बताते चलें कि 19 अगस्त यानी कल तेजस्वी यादव राजभवन मार्च करेंगे. इस दौरान उन्होंने छात्रों से इस मार्च में शामिल होने की बात कही.
BPSC TRE की शुरुआत हमने ही की है
तेजस्वी यादव ने कहा कि BPSC TRE की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई थी. उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि सरकार से अपने अधिकार और मांगों के लिए संघर्ष जारी रखें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस लड़ाई में अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं. आगे
दिल्ली में सरकार झुकी, बिहार में भी झुकेगी
तेजस्वी यादव ने कहा कि आंदोलन के दबाव में दिल्ली की सरकार को झुकना पड़ा है और बिहार में भी सरकार को झुकना पड़ेगा. उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें.
मेरे हाथ को मजबूत करेंगे तो लड़ाई और मजबूत होगी
धरनास्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, “हम आपके साथ हैं. आप मेरे हाथ को मजबूत कीजिएगा तो इस लड़ाई को हम और मजबूत करेंगे.” उन्होंने कहा कि आंदोलन को शांतिपूर्ण और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.
राजभवन मार्च कल, छात्रों से शामिल होने की अपील
तेजस्वी यादव ने अभ्यर्थियों से 19 अगस्त को प्रस्तावित राजभवन मार्च में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार के सामने अपनी मांगें रखने के लिए सभी को एकजुट होकर मार्च में शामिल होना चाहिए. तेजस्वी ने कहा, “आप चलिए, हम लाठी खाने के लिए भी तैयार हैं.
