स्वयं कोर्स के लिए 30 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गयी है

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गयी है. उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र में सुधार का मौका देने के लिए 1 से 3 नवंबर तक करेक्शन विंडो ओपन किया जायेगा. स्वयं योजना का उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना है. स्वयं परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में आयोजित होती है. इस बार जुलाई सेमेस्टर की परीक्षा 11 से 14 दिसंबर के बीच होगी. परीक्षा हाइब्रिड मोड (कंप्यूटर आधारित और पेन-एंड-पेपर दोनों) में ली जायेगी. कुल 648 कोर्स की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मीदवारों को पहले कोर्स के लिए 750 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये का शुल्क देना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >