बीएन कॉलेज में मैटलैब पर कार्यशाला का आयोजन

बीएन कॉलेज की ओर से मंगलवार मैटलब के उपयोग के बारे में शिक्षकों को जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गयी.

संवाददाता, पटना

बीएन कॉलेज की ओर से मंगलवार मैटलब के उपयोग के बारे में शिक्षकों को जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गयी. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो राजकिशोर ने मैटलैब सॉफ्टवेयर के बारे में बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से कंप्यूटेशन का काम काफी आसानी से किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से शोध कार्य को बढ़ावा मिलता है. अगर सामान्य विश्वविद्यालय में यह सुविधा मिलती है तो विद्यार्थी गणित से जुड़े विषयों को ठीक से समझ सकेंगे और शोध कार्य भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे. कार्यशाला में मैथवर्क्स कंपनी के दो सीनियर एप्लीकेशन इंजीनियर कार्यशाला में शामिल विभिन्न विश्वविद्यालयों के 79 प्रतिभागियों को मैटलैब सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देंगे. दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन एलमैक्स के सीइओ देवाशीष चक्रवर्ती एवं एनआईटी पटना के इलेक्ट्रॉनिक विभाग के रिटायर्ड विभागाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >