पीडीसीए महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत 23 मई को

23 मई बिहार क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन होगा. 52 साल के पटना क्रिकेट जगत के इतिहास में महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत होने जा रही है.

पटना. 23 मई बिहार क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन होगा. 52 साल के पटना क्रिकेट जगत के इतिहास में महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत होने जा रही है. यह ऐतिहासिक घोषणा पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने की. इस महिला क्रिकेट लीग में कुल पांच क्लब की टीम हिस्सा लेंगी. ये क्लब टीमे हैं आबदीन इलेवन, रेणु इलेवन, सीएमएस क्रिकेट क्लब, ज्योति क्रिकेट क्लब और उमा इलेवन. राजधानी से सटे संपतचक स्थित लॉ मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल पटना में चलने वाली बिहार क्रिकेट एकेडमी में लीग के मुकाबले खेले जायेंगे. मैच सुबह नौ बजे से शुरू होंगे. मुकाबले की जिम्मेवारी बिहार क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच आशुतोष कुमार को सौंपी गई है. इस लीग में खेलने वाले क्लब के प्लेयरों को पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति की ओर ड्रेस व गेंद की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. उमा इलेवन और आबदीन इलेवन के बीच ओपनिंग मैच खेला जायेगा. दोनों ने कहा कि इस वीमेंस लीग में भाग लेने वाले पांच क्लबों को जल्द ही वोटिंग राइट प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >