सावन महोत्सव में झूमीं महिलाएं, गीत-संगीत और फैशन शो ने बांधा समां

पटना के फुलवारी शरीफ में सुकन्या इवेंट्स ने सावन महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने हरियाली थीम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा. मेहंदी, सावन क्वीन प्रतियोगिता और फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहे.

Patna News (अजीत कुमार): पटना के फुलवारी शरीफ में सुकन्या इवेंट्स की ओर से सावन मैरेज हॉल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सुकन्या इवेंट्स की प्रोप्राइटर शोभा भारती ने किया. महोत्सव में शहर की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने सावन के रंग में सराबोर होकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

ग्रीन थीम और सेल्फी जोन रहा आकर्षण का केंद्र

सुकन्या इवेंट्स के संस्थापक टोनी और शोभा भारती ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में सेल्फी जोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. महिलाओं और युवतियों ने आकर्षक सजावट और सेल्फी फ्रेम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. सेल्फी थीम पर आधारित विशेष ड्रेस और फैशन शो ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

समारोह का मुख्य आकर्षण ग्रीन थीम रही. प्रतिभागियों ने हरे रंग की आकर्षक वेशभूषा पहनकर सावन की हरियाली का संदेश दिया.

मेहंदी और सावन क्वीन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान सावन से जुड़े पारंपरिक गीत, नृत्य, संगीत, समूह नृत्य, लोकगीत और झूला गीत प्रस्तुत किए गए. इसके अलावा फैशन शो, फोटो सेशन, गेम्स और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन प्रतियोगिता, रैंप वॉक, डांस प्रस्तुति, म्यूजिकल गेम्स, कपल एवं ग्रुप परफॉर्मेंस भी आयोजित किए गए. महिलाओं और युवतियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच देने का उद्देश्य

शोभा भारती ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और पुरस्कार प्रदान किए गए. पूरे आयोजन में उत्सव, उल्लास और पारिवारिक माहौल देखने को मिला.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >