पटना-आरा एनएच-922 पर हाईवा की टक्कर ने छीन ली जिंदगी, महिला की हुई दर्दनाक मौत

Patna News: इलाज कराने आरा जा रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. NH-922 पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और बहू बाल-बाल बच गए.

Patna News: पटना-आरा एनएच-922 पर मंगलवार दोपहर सिकंदरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में बाइक चला रहा महिला का बेटा और उसकी पत्नी बाल-बाल बच गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

इलाज के लिए आरा जा रही थीं सविता देवी

मृतका की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा रामनगर निवासी अनिल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सविता देवी अपने बेटे विशाल कुमार और बहू कल्पना कुमारी के साथ बाइक से इलाज कराने आरा जा रही थीं. जैसे ही उनकी बाइक सिकंदरपुर गांव के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

हाईवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. इस दौरान सविता देवी सड़क पर गिरकर हाईवा की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं उनका बेटा विशाल कुमार और बहू कल्पना कुमारी सड़क किनारे गिरने के कारण सुरक्षित बच गए.

पुलिस ने हाईवा जब्त कर शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

परिजनों में मचा कोहराम

सविता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतका की बहू कल्पना कुमारी ने बताया कि वे अपनी सास को इलाज के लिए चिकित्सक के पास आरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

ALSO READ: पटना-गया एनएच-22 पर घर पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें, मौत के बाद ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vipin prakash yadav

Published by: Karuna Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >