साड़ी खरीद घर लौट रही महिला को स्कॉर्पियो ने मारा धक्का, मौत

patna news: बिक्रम. रानीतालाब थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर कनपा पुल के पास दुर्गा मंदिर के समीप एक और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने वृद्ध महिला को ठोकर मारकर रौंद डाला.

बिक्रम. रानीतालाब थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर कनपा पुल के पास दुर्गा मंदिर के समीप एक और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने वृद्ध महिला को ठोकर मारकर रौंद डाला. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान बभन कनपा गांव निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी सियामणि देवी 60 वर्षीय के रूप में की गयी. हादसे में मृतका की भगिनी भागलक्ष्मी 16 वर्षीय लड़की को जख्मी हो गयी है. घटना सोमवार की शाम छह बजे की है. पुलिस ने उक्त स्कॉर्पियो एवं उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे में स्कॉर्पियो चालक सेलगढ़ निवासी बालेश्वर प्रसाद का पुत्र प्रवीण कुमार भी जख्मी हो गया. घटना की खबर सुन मृतका के घर में कोहराम मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला एक कपड़े की दुकान से साड़ी खरीद कर निकल रही थी तभी तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो ने उसे व उसके साथ रही लड़की को रौंद दिया. घटना में लड़की गाड़ी से टक्कर लगते ही कुछ दूर फेंका गयी वहीं गाड़ी महिला पर चढ़ गयी. आसपास के लोगों ने किसी तरह गाड़ी में फंसी महिला को बाहर निकला अस्पताल ले जाया गया पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >