एमएसएमइ क्षेत्र को बनायेंगे मजबूत : मंत्री

80 हजार छोटे उद्यमों को वैश्विक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए एमओयू

80 हजार छोटे उद्यमों को वैश्विक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए एमओयू संवाददाता,पटना बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा देने और 80 हजार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमइ ) की क्षमताओं को मजबूत करने उद्योग विभाग ने प्रतिष्ठित तकनीकी और पेशेवर संस्थानों के साथ एमओयू किया है. ये संस्थान एमएसएमइ को प्रशिक्षण देंगे. इस कवायद का मकसद एमएसएमइ को वैश्विक बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है.इस दौरान प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने कौशल विकास के महत्व पर विशेष जोर दिया. कहा कि इससे एमएसएमइ क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा. उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि वह उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने की पक्षधर है. सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है. मंत्री मिश्र ने कहा बिहार सरकार एमएसएमइ सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया है. हम इसके प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >